24 News Update राजसमंद। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गौरीधाम में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगेतर के साथ फोटोशूट करने पहुंचे 20 वर्षीय युवक की गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 20 घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला।घटना 9 जून की शाम दिवेर थाना क्षेत्र की बागाना ग्राम पंचायत स्थित गौरीधाम में हुई। बुधवार को युवक का शव बरामद किया गया। मंदिर में रुके चाचा, फोटोशूट के लिए नीचे गए दोनोंदिवेर थाना प्रभारी दौलत सिंह के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिले के सूरजना चौकी क्षेत्र निवासी अर्जुन दमामी (20) अपनी मंगेतर और उसके चाचा के साथ गौरीधाम घूमने आया था। मंदिर पहुंचने के बाद चाचा वहीं रुक गए, जबकि अर्जुन और उसकी मंगेतर प्राकृतिक चट्टानों के पास फोटोशूट करने के लिए नीचे चले गए। एक फिसलन और खत्म हो गए शादी के सपनेफोटोशूट के दौरान अर्जुन पानी के नजदीक जाकर नहाने और तस्वीरें खिंचवाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे कुंड में जा गिरा। मंगेतर ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास के लोग पहुंचते, उससे पहले ही अर्जुन पानी में समा चुका था। गहरे कुंड और दुर्गम रास्तों ने बढ़ाई मुश्किलगौरीधाम का यह इलाका बेहद दुर्गम माना जाता है। मंदिर से करीब 400 से 500 फीट नीचे प्राकृतिक चट्टानों के बीच गहरे पानी के कुंड बने हुए हैं। संकरे और जोखिम भरे रास्तों के कारण रेस्क्यू अभियान भी चुनौतीपूर्ण रहा।सूचना मिलते ही पुलिस और राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन अंधेरा और पानी की गहराई बाधा बन गए। इसके बाद अगले दिन उदयपुर से एसडीआरएफ की विशेष टीम बुलाई गई। 20 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शवबुधवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे अर्जुन का शव कुंड से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि असली चुनौती इसके बाद शुरू हुई। चट्टानों और खड़ी ढलानों के बीच से शव को करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी तक पहुंचाने में रेस्क्यू टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दिसंबर में बजनी थी शहनाई, घर पहुंची मातम की खबरअर्जुन की करीब एक महीने पहले ही सगाई हुई थी। दोनों परिवार दिसंबर में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे। प्री-वेडिंग फोटोशूट की यादें संजोने निकला युवक अब कभी वापस नहीं लौटेगा। शादी की खुशियों के बीच आए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पोस्टमॉर्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार में एसी चलाकर सोए बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद बंद गाड़ी में मिला शव; दम घुटने की आशंका रसूखदारों को बचाने के लिए बदला सड़क का नक्शा? बुल गांव में बवाल, बिना नोटिस गरीब का आशियाना टूटा; 9 मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना