24 News Update श्रीगंगानगर। शहर में एक निजी बैंक के लोन मैनेजर की बंद कार के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिनों से लापता चल रहे 32 वर्षीय मुकेश सुथार का शव उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। परिजनों ने कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में दम घुटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस के अनुसार मुकेश सुथार श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के 42 एनपी गांव के निवासी थे और मीरा चौक स्थित आईडीएफसी बैंक शाखा में लोन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने बैंक की नौकरी जॉइन की थी। वह विवाहित थे और उनकी एक छोटी बेटी भी है।बताया गया कि मुकेश सोमवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद मंगलवार रात गगनपथ स्थित बिहानी चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के पास एक आइसक्रीम पार्लर के बाहर उनकी कार खड़ी मिली।कार पूरी तरह लॉक थी और मुकेश अंदर ड्राइविंग सीट पर अचेत अवस्था में थे। परिजनों ने शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कार के भीतर चार खाली और दो भरे हुए बीयर के कैन भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि कार के अंदर लंबे समय तक रहने से दम घुटने की स्थिति बनी होगी। परिजनों का कहना है कि मुकेश अक्सर काम के सिलसिले में देर रात तक बाहर रहते थे और उनकी कार सीएनजी से चलती थी। उनका अनुमान है कि वह एसी चालू कर कार में ही सो गए होंगे, जिससे ऑक्सीजन की कमी या अन्य कारणों से उनकी जान चली गई। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।जवाहर नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कार कितने समय से मौके पर खड़ी थी, एसी किस स्थिति में था और घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाथद्वारा में 8 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त प्री-वेडिंग शूट बना आखिरी सफर, मंगेतर की आंखों के सामने कुंड में डूबा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव