24 News Update चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ दुर्ग की पहचान और स्थापत्य वैभव के प्रतीक कीर्ति स्तम्भ की अब वैज्ञानिक तरीके से देखभाल की जा रही है। सदियों पुराने इस स्मारक को चमकाने के बजाय उसकी मूल संरचना और पत्थरों की उम्र बचाने पर जोर है। पुरातत्व विभाग की जयपुर मुख्यालय स्थित साइंस ब्रांच की टीम विशेष रसायनों और तकनीकी प्रक्रियाओं के जरिए स्तम्भ की बाहरी सतह का संरक्षण कर रही है। करीब ढाई से तीन महीने तक चलने वाली इस प्रक्रिया में पत्थरों पर जमी गंदगी, दाग और सतह को प्रभावित करने वाले तत्व हटाए जाएंगे।यह सामान्य सफाई अभियान नहीं, बल्कि वैज्ञानिक संरक्षण की प्रक्रिया है। पुरातत्व विभाग की असिस्टेंट आर्कियोलॉजिकल नीतू सिंह के अनुसार, स्तम्भ पर साइंटिफिक कंजर्वेशन और प्रिजर्वेशन का काम किया जा रहा है। इसके तहत माइल्ड सॉल्वेंट और विशेष रसायनों से केमिकल वॉश किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि पत्थरों की मूल बनावट, रंग और ऐतिहासिक स्वरूप प्रभावित न हों। बंदरों की गंदगी से बने धब्बे भी चुनौतीकीर्ति स्तम्भ की बाहरी सतह पर कई जगह काले और भूरे रंग के पैच दिखाई देते हैं। बंदरों के यूरिन और दूसरी गंदगी के कारण बने ये निशान लंबे समय तक पत्थरों पर बने रहने से उनकी सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संरक्षण कार्य के दौरान इन धब्बों को भी वैज्ञानिक तरीके से हटाया जा रहा है। उद्देश्य केवल स्तम्भ को साफ-सुथरा दिखाना नहीं, बल्कि उन तत्वों को हटाना है जो धीरे-धीरे पत्थरों के प्राकृतिक क्षरण की वजह बन सकते हैं। हर साल नहीं होती ऐसी प्रक्रियापुरातत्व विभाग के अनुसार ऐतिहासिक स्मारकों का इस तरह का वैज्ञानिक संरक्षण नियमित वार्षिक गतिविधि नहीं है। जरूरत और स्मारक की स्थिति के आधार पर सामान्यतः 15 से 20 साल के अंतराल पर ऐसा काम कराया जाता है। लंबे समय तक बाहरी वातावरण, गंदगी और अन्य कारकों के संपर्क में रहने से पत्थरों की सतह प्रभावित होती है। समय रहते संरक्षण नहीं होने पर उनका प्राकृतिक क्षरण तेज हो सकता है। इसलिए इस काम में किसी तरह का नया निर्माण या सौंदर्यीकरण शामिल नहीं है। कोशिश यह है कि कीर्ति स्तम्भ का मूल स्वरूप जस का तस रहे और उसकी ऐतिहासिक संरचना आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनी रहे। करीब ढाई से तीन महीने में काम पूरा होने की संभावना है। बजट के संबंध में विभाग की ओर से जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल जयपुर से आई विशेषज्ञ टीम संरक्षण के निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार काम कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की दबिश, सात युवक गिरफ्तार; दो युवतियां नारी निकेतन भेजीं