24 News Update राजसमंद। गोमती चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 स्थित सालासर बालाजी होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर चारभुजा पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से सात युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि वहां मिली दो युवतियों को सुरक्षा की दृष्टि से उदयपुर स्थित नारी निकेतन भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार डीएसटी को होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। इस पर चारभुजा थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता डीएसटी टीम के साथ होटल पहुंचा और जांच शुरू की। वहां कुछ युवक और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने युवकों से होटल में आने का कारण पूछा तो वे कथित तौर पर आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां देने लगे। मौके पर शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सातों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक ओड़ा, बाघाणा, बरार, लाखा का गुड़ा, रतना गुड़ा और मांडावाड़ा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश मिलने पर उन्हें जिला कारागृह राजसमंद भेज दिया गया। वहीं, मौके पर मिली दोनों युवतियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट गढ़बोर के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें उदयपुर स्थित नारी निकेतन भेजा गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 50 लाख का सालाना पैकेज और 37 साल की सरकारी कंपनी की नौकरी छोड़ी, मां-बेटी अब अपनाएंगी जैन साध्वी का जीवन कीर्ति स्तम्भ को वैज्ञानिक संरक्षण, ढाई महीने चलेगी पत्थरों की देखभाल, पुरातत्व विभाग की जयपुर साइंस ब्रांच जुटी