उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र के खांखड़ में दीपावली की रात युवक की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आखिरी दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें सात विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिन्हें पुलिस पहले ही डिटेन कर बाल संप्रेषण गृह भिजवा चुकी है।पुलिस के अनुसार, गोगला की नाल निवासी कालूलाल कसौटिया ने 9 नवंबर 2026 को झाड़ोल थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनका पुत्र भरत 8 नवंबर को दीपावली के दिन बाइक लेकर झाड़ोल गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव खांखड़ स्कूल के खेल मैदान की बाउंड्री के पास मिला। उसकी बाइक नया गांव की तरफ खड़ी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी खेरवाड़ा रजत विश्नोई और वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पकड़ा।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि 8 नवंबर की रात करीब 9 से 10 बजे दोनों आरोपियों ने अपने बाल अपचारी साथियों के साथ मिलकर लूट की नीयत से भरत पर चाकू से हमला किया था। हमले में भरत की मौके पर ही मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी नवलचंद उर्फ नवला (26), पुत्र पन्नालाल वडेरा, निवासी खांखड़, थाना झाड़ोल। कैलाश उर्फ राइका (21), पुत्र पन्नालाल वडेरा, निवासी खांखड़, थाना झाड़ोल।कार्रवाई करने वाली टीम थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र, कमल कुमार और उम्मेदराम, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह (2822), किशनलाल (2316), कांस्टेबल ओमप्रकाश (1173), बालकृष्ण (3196), मदनलाल (2600), जितेन्द्र (3359), चालक कांस्टेबल उमेशकुमार (2596), रामेश्वर (3163), लक्ष्मीलाल (3043), शैलेश (171), महिला कांस्टेबल सविता (3353), अंजू (713) तथा साइबर सेल उदयपुर के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह (2014) शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation मल्लातलाई चौराहे पर पंचर निकलवाने रुके युवक पर लट्ठ से ताबड़तोड़ वार, 11 मुकदमों का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार 35 मिनट 11 सेकंड तक सर्वांगासन में रहीं तनिष्का जैन, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम