उदयपुर। योगासन में एकाग्रता, संतुलन और धैर्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट एंथनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तनिष्का जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 29 सितंबर 2026 को सर्वांगासन की मुद्रा में लगातार 35 मिनट 11 सेकंड तक रहकर अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि तनिष्का ने यह उपलब्धि नियमित अभ्यास, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण से हासिल की है। कम उम्र में इस तरह का रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने विद्यालय के साथ उदयपुर का नाम भी रोशन किया है।विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा ने तनिष्का को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बनती हैं। उन्होंने इस सफलता में तनिष्का के माता-पिता, प्रशिक्षकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन व सहयोग की भी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने तनिष्का को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation दीपावली की रात युवक की हत्या और लूट का पर्दाफाश, झाड़ोल पुलिस ने आखिरी दो मुख्य आरोपी भी दबोचे, अब तक 9 गिरफ्तार सावों से पहले ‘सोणा’ हुआ सोना, पांच दिन में चांदी 16450 रूपए और सोने ने लगाया 5000 का गोता