जोधपुर। लाखों का सालाना पैकेज, प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में ऊंचा पद और तीन दशक से अधिक की नौकरी… आमतौर पर इसे सफल जीवन की पहचान माना जाता है, लेकिन गुरुग्राम की मां-बेटी ने इन उपलब्धियों से आगे आत्मकल्याण और संयम का रास्ता चुना है। 37 वर्षीय अक्षिता और उनकी 61 वर्षीय मां शिरोमणी सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन साध्वी बनने जा रही हैं। दोनों के सम्मान में मंगलवार को जोधपुर में वरघोड़ा निकाला जाएगा।अक्षिता ने जैन दीक्षा के लिए फॉक्सवैगन जैसी प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर का पद छोड़ दिया। उनका सालाना पैकेज करीब 50 लाख रुपए था। एमटेक के बाद उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया और करीब 12 साल तक विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया। दूसरी ओर मां शिरोमणी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) में 37 साल सेवाएं दीं और वर्ष 2025 में चीफ मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुईं। अब दोनों ने एक साथ संयम मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। एआई और डेटा सेंटर के काम में भी दिखी जीवों के प्रति संवेदनाअक्षिता के आध्यात्मिक झुकाव के पीछे अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा की भावना महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि वे उस पीढ़ी से हैं, जिसने फोन और इंटरनेट का विकास अपनी आंखों के सामने देखा है। कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम शुरू होने के दौरान उन्हें तकनीक के विस्तार से जुड़े कुछ पहलुओं पर विचार करने का अवसर मिला। उनके अनुसार डेटा सेंटर के निर्माण में बड़े स्तर पर जमीन की खुदाई होती है, जिससे मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीव प्रभावित हो सकते हैं। इस विचार ने उनके भीतर अहिंसा और जीवों के प्रति संवेदना को और मजबूत किया। धीरे-धीरे उनका झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ता गया। मां ने भी नौकरी और सांसारिक जिम्मेदारियों के बाद चुना वैराग्यशिरोमणी का परिवार पहले से उनके आध्यात्मिक झुकाव से परिचित था। आईओसी में 37 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने सेवानिवृत्ति के साथ ही जीवन की नई दिशा चुनने का निर्णय लिया। उनके पति का निधन हो चुका है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से अक्षिता उनके साथ दीक्षा लेंगी, जबकि दूसरी बेटी का विवाह हो चुका है। साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री के अनुसार शिरोमणी 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा ग्रहण करेंगी और उनके सान्निध्य में संयम आराधना करेंगी। वरघोड़े में शामिल होंगे 31 साधु-साध्वियांमारवाड़ जैन संघ के अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया कि मंगलवार को जोधपुर में निकलने वाले वरघोड़े में जैन समाज के 31 साधु-साध्वियों के साथ बड़ी संख्या में समाजजन और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। दीक्षा समारोह में परिवार के सदस्य सांसारिक माता-पिता की भूमिका निभाएंगे।एक ही परिवार की दो पीढ़ियों का एक साथ सांसारिक जीवन छोड़कर संयम मार्ग अपनाना समाज में चर्चा और अनुमोदना का विषय बना हुआ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बुखार-जुकाम की दवा लेने गई 17 वर्षीय CA छात्रा की मौत, इंजेक्शन से बिगड़ी तबीयत, मेडिकल स्टोर पर भड़का आक्रोश होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की दबिश, सात युवक गिरफ्तार; दो युवतियां नारी निकेतन भेजीं