भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। रविवार को भीलवाड़ा के प्रताप मंडल में पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब एक साथ करीब 70 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण में जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। टिकट वितरण में भेदभाव और असंतोष का आरोप सामूहिक इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के लिए धरातल पर काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। नाराज पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया है। इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं। फेक लिस्ट से फैला भ्रम, अधिकृत सूची का इंतजार प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राव ने मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं में एक कथित ‘फेक लिस्ट’ को लेकर भारी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि सही दावेदारों को दरकिनार कर भेदभाव किया गया है। राव ने कहा, “कार्यकर्ताओं का रोष जायज है, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक कोई भी अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। मेरी जिलाध्यक्ष से बातचीत हुई है और जब तक ऑथराइज्ड लिस्ट सामने नहीं आती, तब तक कोई भी नाम फाइनल नहीं है।” उन्होंने माना कि भ्रम की स्थिति के कारण कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा सौंपा है, जिसे लेकर आलाकमान को अवगत कराया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजमसंद में वार्ड 28 में लगे फ्लेक्स ‘बाहरियों’ की नो एंट्री! स्थानीय चेहरे को टिकट देने की मांग ईमानदार जनप्रतिनिधि ही गांव-क्षेत्र का विकास कर सकता है : डॉ. दयाराम परमार