उदयपुर, 6 नवम्बर। दीपावली महापर्व के पावन अवसर पर तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन तीर्थ में धर्म, अध्यात्म और आत्मचिंतन का विशेष आयोजन होने जा रहा है। यहां मालव मार्तण्ड परम पूज्य आचार्य डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय विशेष प्रवचनमाला आयोजित की जाएगी। इसमें आचार्यश्री भगवान महावीर स्वामी की अंतिम देशना का आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विवेचन करते हुए श्रद्धालुओं को जैन धर्म के गूढ़ सिद्धांतों से अवगत कराएंगे।महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि दीपावली महापर्व के अवसर पर 7, 8 एवं 9 नवंबर, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को प्रतिदिन सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक विशेष प्रवचन होंगे। तीनों दिन आचार्यश्री भगवान महावीर की अंतिम देशना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। प्रवचनमाला के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान महावीर के जीवन दर्शन, उनके उपदेशों, आत्मकल्याण के मार्ग तथा धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझने का अवसर मिलेगा। जैन धर्म में दीपावली का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार इसी पावन अवसर पर भगवान महावीर स्वामी ने पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया था। यह पर्व केवल दीप प्रज्ज्वलन और उत्सव का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मा को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान और आत्मबोध के प्रकाश की ओर ले जाने की प्रेरणा भी देता है। भगवान महावीर की अंतिम देशना का स्मरण इस अवसर को और अधिक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी बनाता है। आचार्यश्री के प्रवचनों में श्रद्धालुओं को भगवान महावीर के अहिंसा, संयम, तप, त्याग, अपरिग्रह और आत्मशुद्धि के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझने और आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्रीसंघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं, समाजजनों एवं धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे तीनों दिन निर्धारित समय पर आयड़ जैन तीर्थ पहुंचकर प्रवचन श्रवण का लाभ लें और दीपावली महापर्व को धर्म आराधना एवं आत्मचिंतन के साथ सार्थक बनाएं।इस अवसर पर भूपाल सिंह परमार, भूपाल सिंह नाहर, कुलदीप नाहर, चंद्र सिंह, अशोक जैन, राजेंद्र जावरिया, प्रकाश नागोरी, हेमंत सिंघवी, राजेश जावरिया, दिनेश बापना, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, सतीश कच्छारा, दिनेश भंडारी, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेतनमान के आधार पर अवकाश भुगतान में भेदभाव का आरोप, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देयताएं चुकाने की मांग, SI-GPF, बोनस और सेवानिवृत्ति परिलाभों के भुगतान का मुद्दा उठाया पीएम मोदी की रैली के ड्रिल दल में शामिल हुई उदयपुर की राजश्री, राष्ट्रीय एकता शिविर में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व