उदयपुर। दीपावली पर घर लौटने और त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। अजमेर मंडल में अजमेर, आबू रोड और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन को भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टेशनों के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित रखने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के निर्देश पर भीड़ प्रबंधन की विशेष योजना लागू की गई है। इसके तहत 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम बनाया गया है, जहां से रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित विभाग सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेशनों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अजमेर और उदयपुर सिटी स्टेशन पर अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है, जो यात्रियों की आवाजाही की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ से बचाने के लिए अजमेर स्टेशन पर टेंट, रोशनी और जरूरी सुविधाओं से युक्त अलग होल्डिंग एरिया बनाया गया है। आबू रोड स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक को होल्डिंग एरिया के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अजमेर स्टेशन पर प्रवेश और निकास के रास्ते भी अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाए गए हैं और ट्रेनों के आगमन की नियमित घोषणाएं की जा रही हैं, ताकि भीड़ का व्यवस्थित तरीके से निकास हो सके। टिकट काउंटरों पर भी यात्रियों की संख्या के अनुसार निगरानी रखी जा रही है। कतारों की लंबाई और हर दो घंटे में अनारक्षित टिकटों की बिक्री की समीक्षा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। वहीं, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर रात के समय भी 24 घंटे फैसिलिटेटर तैनात किए गए हैं। यात्रियों की शिकायतों और तत्काल सहायता के लिए रेल मदद सेवा पर भी चौबीसों घंटे कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। त्योहारी भीड़ को देखते हुए अजमेर, उदयपुर सिटी और मदार स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी कम हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीएम मोदी की रैली के ड्रिल दल में शामिल हुई उदयपुर की राजश्री, राष्ट्रीय एकता शिविर में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व कन्हैयालाल हत्याकांड: रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद समेत आठ आरोपियों की अपील खारिज, यूएपीए की धाराओं में चलेगा मुकदमा; हाईकोर्ट ने एनआईए कोर्ट के चार्ज फ्रेम करने के आदेशों को रखा बरकरार