एमपीयूएटी की एनसीसी कैडेट ने गुजरात में 17 निदेशालयों के कैडेट्स के साथ लिया हिस्सा, 25 दिन के शिविर में सीखा अनुशासन और नेतृत्व उदयपुर। गुजरात में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) की छात्रा और एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। शिविर के दौरान 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के ड्रिल दल में शामिल होना उनके लिए खास उपलब्धि रहा। एमपीयूएटी के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा राजश्री ने 7 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस शिविर में हिस्सा लिया। शिविर दो चरणों में अहमदाबाद और एकतानगर (केवड़िया) में आयोजित हुआ। इसमें देश के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने भाग लिया। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में ड्रिल दल का हिस्सा बनकर राजश्री ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। शिविर में राजश्री को विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने के साथ राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय के केयरटेकर ऑफिसर रामनारायण कुम्हार ने इसे महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने राजश्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयड़ जैन तीर्थ में तीन दिवसीय विशेष प्रवचनमाला आज से, आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर भगवान महावीर की अंतिम देशना का करेंगे विवेचन दीपावली पर रेलवे का भीड़ प्रबंधन प्लान तैयार, उदयपुर-अजमेर समेत तीन स्टेशन हाई अलर्ट पर, 24 घंटे CCTV से निगरानी और यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया