जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर एमबीबीएस स्टूडेंट्स के साथ रैगिंग की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी रैगिंग कमेटी की अनुशंसा के बाद कॉलेज ने 19 सीनियर स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया। इनमें 14 स्टूडेंट्स को एक माह और 5 को तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। कार्रवाई के दौरान इन स्टूडेंट्स को क्लिनिकल पोस्टिंग, एकेडमिक और टीचिंग प्रोग्राम से दूर रखने के साथ हॉस्टल, लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। मामला एमबीबीएस 2026 बैच के जूनियर स्टूडेंट्स की शिकायत के बाद सामने आया। जूनियर स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को ई-मेल भेजकर रैगिंग की शिकायत की थी। शिकायत में 4-5 सीनियर स्टूडेंट्स के नाम भी दिए गए थे। आरोप था कि इंट्रोडक्शन के नाम पर जूनियर्स पर दबाव बनाया गया और उन्हें सीनियर्स को ‘बॉस’ कहने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया। NMC से सूचना मिलते ही कॉलेज में जांच एनएमसी ने शुक्रवार शाम शिकायत की जानकारी डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी। इसके बाद कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। शिकायत में नाम सामने आए सीनियर स्टूडेंट्स को कमेटी के सामने बुलाकर उनका पक्ष सुना गया। जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन भी चेक किए गए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा के अनुसार, शिकायत में इंट्रोडक्शन के बहाने जूनियर विद्यार्थियों के साथ अनुचित व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। साथ ही सीनियर स्टूडेंट्स को ‘बॉस’ कहने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया था। 14 पर एक माह, 5 पर तीन माह की कार्रवाई प्रिंसिपल की ओर से जारी आदेश में संबंधित सीनियर स्टूडेंट्स को जूनियर विद्यार्थियों के साथ गंभीर अनुशासनहीनता और अनुचित व्यवहार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने का उल्लेख किया गया है। आदेश के मुताबिक, 14 स्टूडेंट्स को तत्काल प्रभाव से एक माह के लिए सस्पेंड किया गया है। इस अवधि में वे क्लिनिकल पोस्टिंग, एकेडमिक एवं टीचिंग प्रोग्राम में शामिल नहीं हो सकेंगे और हॉस्टल, लाइब्रेरी व रीडिंग रूम जैसी कॉलेज सुविधाओं का भी उपयोग नहीं कर सकेंगे। वहीं, 5 स्टूडेंट्स पर तीन माह का निलंबन लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन की इस कार्रवाई को कैंपस में रैगिंग पर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावली से पहले उदयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर एसपी की सीधी निगरानीशहर की सड़कों पर निकलीं एसपी अमृता दुहन, रूट डायवर्जन और अतिक्रमण की जमीनी स्थिति जांची; नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश