मंडल रेल प्रबंधक जयपुर श्री रवि जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

जयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जन्मजयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा गणपति नगर रेलवे कॉलोनी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से ‘एकता दौड़’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर श्री रवि जैन ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।

एकता दौड़ में उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान एवं उनके विचारों को स्मरण किया गया। विशेष रूप से स्वतंत्रता के पश्चात देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया गया। उनके दृढ़ नेतृत्व एवं दूरदर्शिता ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना तथा सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading