24 News Update राजसमंद, 29 अगस्त। नगर परिषद चुनाव की दस्तक के साथ ही टिकट को लेकर वार्डों में स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार की बहस तेज होने लगी है। राजसमंद नगर परिषद के वार्ड 28 में इस बार मतदाताओं ने राजनीतिक दलों के सामने अपनी पसंद साफ कर दी है—टिकट उसी को मिले, जो वार्ड का हो और वार्ड की समस्याओं को करीब से जानता हो। वार्ड 28 के अलग-अलग हिस्सों में गलियों और प्रमुख चौराहों पर लगाए गए फ्लेक्स अब चुनावी चर्चा का केंद्र बन गए हैं। फ्लेक्स के जरिए वार्डवासियों ने राजनीतिक दलों से इस बार स्थानीय व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाने की अपील की है। खास बात यह है कि वार्ड इस बार अनारक्षित है, लिहाजा दावेदारों के लिए राजनीतिक मैदान खुला है। स्थानीय प्रत्याशी पर जोर, बाहरी पर सवालवार्डवासियों का तर्क है कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले पार्षद को वार्ड की जमीनी समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। स्थानीय प्रत्याशी गलियों, मोहल्लों और रोजमर्रा की परेशानियों से पहले से परिचित रहता है, इसलिए समस्याओं को निगम तक प्रभावी तरीके से पहुंचा सकता है। इसके उलट बाहरी उम्मीदवार के सामने स्थानीय जरूरतों को समझने में समय लगने और कई जरूरी मुद्दों के पीछे छूट जाने की आशंका जताई जा रही है। वार्ड में फ्लेक्स लगाए जाने के बाद भाजपा के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी मांग जानी। नागरिकों ने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उनके सामने रखी। भाजपा पदाधिकारियों ने मांग को पार्टी के उच्च नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर मिस्ट्री: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने ली जान, पुलिस को 5 महीने भटकाने के बाद खेत में मिला कंकाल