24 News Update राजसमंद। देवगढ़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। कार्रवाई तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को देवगढ़ निवासी शानू कुमार पानेरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई की शाम वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल देवगढ़ बस स्टैंड स्थित एक होटल के बाहर खड़ी कर चाय पीने गया था। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।मामले में देवगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक एवं पुलिस उपाधीक्षक राकेश वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।पूछताछ में नारायण लाल प्रजापत (21), निवासी थाना भीम क्षेत्र ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ₹20 करोड़ से अधिक की सरकारी व चारागाह भूमि घोटाले का आरोप,कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना ने रणजीत सिंह फतेहपुरा को बनाया बांसवाडा संभाग अध्यक्ष