भाजपा विधायक व नेताओं समेत अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सरकारी एवं चारागाह भूमि के कथित अवैध आवंटन और कब्जों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने सोमवार को भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर करीब ₹20 करोड़ से अधिक मूल्य की सरकारी एवं चारागाह भूमि से जुड़े कथित महाघोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में रेगर ने आरोप लगाया किजयपुर-केकड़ी प्रस्तावित फोरलेन मार्ग के समीप स्थित लगभग 20 बीघा बेशकीमती चारागाह भूमि पर कब्जा दिलाने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से नियमों की अनदेखी की गई। उनका दावा है कि एक ही परिवार के सदस्यों की कथित रूप से बनाई गई जिसमें भाजपा विधायक लाला राम बैरवा, कुन्दन देवतवाल, दिशांक गर्ग, चिनार देवतवाल, जतिन देवतवाल, हुक्कम चन्द कुमावत, राहुल बोहरा सहित गौशाला समिति के माध्यम से इस भूमि के आवंटन का प्रयास किया गया,जबकि प्रक्रिया में आवश्यक नियमों और जांच का पालन नहीं किया गया।अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोपज्ञापन में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने माताजी का खेड़ा क्षेत्र के पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार, उपखंड अधिकारी (एसडीएम), बिजली विभाग के एईएन व जेईएन, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तथा सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।इसके साथ ही उन्होंने बनेड़ा उपखंड के अरनिया रासा में पंचायत भूमि पर कथित अवैध कब्जे तथा बेरा पंचायत में श्मशान के लिए प्रस्तावित भूमि के आवंटन से जुड़े मामले में भाजपा विधायक और अन्य नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आवंटन प्रक्रिया का विरोध करने वाले तत्कालीन उपखंड अधिकारी का तबादला भी करा दिया गया था।“सरकारी संपत्ति को निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा”नरेन्द्र कुमार रेगर ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने नियमों और तथ्यों की अनदेखी करते हुए ऐसी रिपोर्टें प्रस्तुत कीं, जिनसे सरकारी भूमि के आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। उनका आरोप है कि इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और निजी हितों को लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले से क्षेत्र की जनता में भारी रोष है तथा प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा जन-आंदोलननरेन्द्र कुमार रेगर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही कथित अवैध आवंटनों पर रोक लगाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर व्यापक जन-आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान रहे मौजूदजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव शंकरलाल गाडरी, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर अध्यक्ष रमेश सेन, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, रायला नगर अध्यक्ष अनिल कोगटा, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, प्रधान चाडा, मनोज जाट, बक्षु जाट, कैलाश जाट (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), आनंद शर्मा, शंकर रेगर, नितेश चौधरी, कैलाश देतवाल, प्रकाश शर्मा, चन्द्रप्रकाश अमरवाल, नरेन्द्र गुर्जर, किशन गोदारा, राजेश शर्मा, सोहनलाल भोजपुरिया, रामेश्वर जाट, छगनलाल रेगर, मोहन गुर्जर, इकबाल, गुलाब ओझा, राकेश कोगटा, अभिषेक जाट, शिवराज आचार्य, गिरधारी गुर्जर, दीपेन्द्र सिंह, देवराज जाट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तबादला उत्सव : पटवारी की तबादला सूची में डीग विधायक का नाम देवगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद