24 News Udpate राजसमंद. राजसमंद अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना के संगठनात्मक विस्तार एवं राष्ट्रव्यापी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा,राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुंवर गणपतसिंह दुलावत, प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल कि अनुशंसा पर संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में बताया गया कि श्री रणजीत सिंह फतेहपुरा लंबे समय से संगठन की विचारधारा एवं सामाजिक, धार्मिक तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण तथा विभिन्न जिलो में संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री रणजीत सिंह फतेहपुरा इससे पूर्व करणी सेना में बांसवाडा संभाग अध्यक्ष के पद का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव, सक्रियता एवं अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए उन्हें नियुक्त किया गया है।
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुंवर गणपतसिंह दुलावत ने कहा कि संगठन लगातार देशभर में अपने कार्यों का विस्तार कर रहा है और ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं जो राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रणजीत सिंह फतेहपुरा के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा विभिन्न राज्यों में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
प्रदेश अध्यक्ष कुँवर गणपतसिंह दुलावत ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण का सदैव सम्मान किया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री रणजीत सिंह फतेहपुरा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बांसवाडा संभाग अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री रणजीत सिंह फतेहपुरा ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवा शक्ति को जोड़ने तथा राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों को गति देने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री रणजीत सिंह जी फतेहपुरा को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अखिल भारत हिन्दू क्रान्ति सेना का संगठनात्मक विस्तार और अधिक प्रभावी एवं मजबूत होगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading