24 News Update जयपुर। राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़ी एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला की पहचान बबीता (37) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। ATS ने उसे जयपुर के वाटिका क्षेत्र से रविवार को पकड़ा।यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला कथित रूप से कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में थी और उसे आतंकी संगठन के लिए तैयार किए जाने की आशंका जताई गई है। ATS के SP मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जांच एजेंसियों को महिला के पाकिस्तान जाने की इच्छा और धर्म परिवर्तन के प्रयासों से जुड़ी जानकारी मिली थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उसके सोशल मीडिया अकाउंट, संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही हैं। 3-4 महीने से निगरानी में थी महिलाATS अधिकारियों के अनुसार, महिला की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पिछले 3-4 महीनों से निगरानी की जा रही थी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिले इनपुट के आधार पर उस पर नजर रखी जा रही थी। जांच में सामने आया कि महिला वॉट्सऐप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कथित रूप से आतंकी संगठनों के संपर्क में थी। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका संपर्क किन लोगों से था और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी। मोबाइल डेटा रिकवर करने में जुटी एजेंसियांATS के मुताबिक, महिला के मोबाइल से कुछ दस्तावेज और अन्य जानकारी पाकिस्तान भेजे जाने की जांच की जा रही है। महिला ने मोबाइल डेटा डिलीट किया है, जिसे रिकवर करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जांच में और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। महिला को 27 जून तक रिमांड पर लिया गया है। एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं कि उसे किसने प्रभावित किया, किन लोगों से संपर्क था और क्या किसी तरह की आर्थिक या अन्य मदद मिली। बताया जा रहा है कि बबीता की शादी करीब 10-15 साल पहले हुई थी और वह वर्तमान में जयपुर के वाटिका क्षेत्र में अपने रिटायर्ड पिता के साथ रह रही थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में चांदी के कड़ों के लिए भतीजे ने की ताई की हत्या, साले की मदद से शव कुएं में फेंका; दोनों गिरफ्तार राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा