13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय उदयपुर। लेक सिटी रेडियो श्रोता संघ की ओर से रविवार को दुर्गा नर्सरी रोड स्थित मोहनलाल सुखाड़िया पार्क में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सदस्यों ने गीत-संगीत, भजन और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का आनंद लिया। समारोह की शुरुआत संघ संरक्षक नरोत्तम गॉड ने सदस्यों का स्वागत कर की। उन्होंने संघ को मजबूत बनाने और समय-समय पर संगीत कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया, ताकि सदस्यों की गीत-संगीत के प्रति रुचि बनी रहे। राजेंद्र सेन ने बताया कि संघ की ओर से वर्षभर वन भ्रमण, देव दर्शन और पिकनिक जैसे आयोजन किए जाते हैं। इनका उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारा बढ़ाना है। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष परमानंद कुमावत, अशोक आनंद और बृजमोहन शर्मा को सदस्यों ने उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला और पुरुष सदस्यों ने अपने विचार रखे। साथ ही 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस पर भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमपीयूएटी में 600 नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई पारी, राष्ट्रसेवा और संस्कारों का दिया संदेश श्री गुरुनानक जयंती उत्सव का शुभारंभ, चार पाठियों के समवेत पाठ से गूंजा सन्त निवास