24 News Update जयपुर। जयपुर में एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। चांदी के कड़े और गहने लूटने के लिए भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी भतीजे सूरज बैरवा और उसके साले विनोद बैरवा को गिरफ्तार किया है।डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी सूरज पर करीब 2.53 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी ताई बीना देवी (53) की हत्या की साजिश रची। आरोपी को पता था कि बीना देवी पैरों में भारी चांदी के कड़े पहनती हैं।पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने अपने साले की मदद से शव को बाहर निकाला और पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। महिला का शव 18 जून की सुबह कुएं में मिला था। बागवानी के काम के बहाने ले गया था साथपुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि 11 जून की सुबह उसने अपनी ताई को पदमपुरा क्षेत्र में हरी घास लाने के बहाने साथ चलने को कहा। दोपहर करीब 12 बजे वह बीना देवी को बाइक से ढूंढ नदी क्षेत्र में ले गया। वहां घास काटने के दौरान उसने पीछे से फावड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद धारदार दांतली (हंसिया) से दोनों पैर काटकर करीब एक किलो वजनी चांदी के कड़े निकाल लिए। साथ ही कान और नाक के गहने भी उतार लिए। हत्या के बाद सूरज ने शव को सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर दफना दिया। बाद में उसे पकड़े जाने का डर सताने लगा। अगले दिन वह अपने साले विनोद को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचा और शव को बाहर निकाला। दोनों ने शव को साड़ी से बांधकर भारी पत्थर लगाया और करीब 60 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, सूरज रोज कुएं पर जाकर देखता था कि शव पानी के ऊपर तो नहीं आ गया। पुलिस को मोबाइल से मिले अहम सुरागजांच में पुलिस को आरोपी के मोबाइल से क्राइम सीरियल और यूट्यूब पर देखे गए कई वीडियो मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और बचने के तरीके जानने के लिए ये वीडियो देखे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह भी सोचा था कि गहने गायब होने के बाद परिवार के पुराने विवादों के कारण पुलिस का शक मृतका के बेटों पर जा सकता है और वह बच जाएगा। दोनों आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद पुलिस ने आरोपी सूरज बैरवा (24), निवासी बल्लूपुरा, शिवदासपुरा और उसके साले विनोद बैरवा (24), निवासी गड़ियों की ढाणी, कानोता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटे गए चांदी के कड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation NEET-UG 2026 री-एग्जाम में मोबाइल से चीटिंग का मामला: छात्रा जेल भेजी गई, मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला स्लीपर सेल होने के संदेह में महिला हिरासत में, ATS कर रही पूछताछ