18 दिन के विशेष अभियान में 1.42 लाख से अधिक चालान, अकेले ब्लैक फिल्म पर 53 हजार से ज्यादा कार्रवाई 24 News Update जयपुर 22 जून। सड़क सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार तथा महानिदेशक यातायात अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में 4 जून से चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रदेशभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 1 लाख 42 हजार 784 प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात अनुशासन स्थापित करना तथा नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना है।अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई वाहनों के शीशों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म के खिलाफ की गई। इस श्रेणी में 53 हजार 475 वाहनों पर कार्रवाई हुई, जो कुल कार्रवाई का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह वाले 36 हजार 631, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन वाले 19 हजार 925, वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन करने वाले 14 हजार 252, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगाने वाले 10 हजार 777 तथा प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न लगाने वाले 7 हजार 724 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रविवार को 5,428 वाहनों पर कार्रवाईरविवार 21 जून को भी अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहा, जिसमें पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 5 हजार 428 कार्रवाई की गई। इनमें 1,927 वाहन अवैध ब्लैक फिल्म के साथ पकड़े गए, 1,347 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह वाले, 833 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द एवं चिन्ह, 640 वाहनों में अवैध संरचनात्मक परिवर्तन, 439 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर एवं हूटर तथा 242 प्रेशर हॉर्न के मामले दर्ज किए गए।रविवार की कार्रवाई में जयपुर ग्रामीण सबसे आगे रहा, जहां 420 चालान किए गए। इसके बाद जयपुर पश्चिम में 409, चित्तौड़गढ़ में 237, जयपुर यातायात में 214, अजमेर में 195, भीलवाड़ा में 192, बूंदी में 190, झुंझुनूं में 188, धौलपुर में 155 तथा भरतपुर और भीवाड़ी में 136-136 कार्रवाई दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि अभियान पूरे प्रदेश में समान गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है।एडीजी ट्रैफिक ने बताया कि सड़क पर चलने वाला प्रत्येक वाहन यदि निर्धारित मानकों का पालन करे तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। अवैध ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हूटर, गलत नंबर प्लेट और वाहनों में किए जाने वाले अवैध संशोधन न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हैं।यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध परिवर्तन न कराएं, निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का उपयोग करें, शीशों पर ब्लैक फिल्म न लगाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला स्लीपर सेल होने के संदेह में महिला हिरासत में, ATS कर रही पूछताछ कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसे दो बदमाश गिरफ्तार, एक निकला पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल, दूसरा पुलिस लाइन की मैस में कार्यरत लांगरी