जयपुर। खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले देवउठनी एकादशी मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रींगस रेलवे स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा रींगस से रेवाड़ी, जयपुर, फुलेरा एवं दिल्ली की ओर 13 स्पेशल ट्रेनों के 39 ट्रिप का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रींगस स्टेशन पर 03 अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर 08 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVMs) भी उपलब्ध कराई गई हैं। टिकट काउंटरों पर अधिक भीड़ होने की स्थिति में अतिरिक्त मोबाइल यूटीएस (M-UTS) टिकट मशीनों के माध्यम से भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए अतिरिक्त वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर एवं यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पूरे मेला अवधि के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके लिए वार रूम तथा मुख्यालय स्तर पर यात्री सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। रेलवे द्वारा मेले के दौरान रींगस स्टेशन पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे प्रशासन का सहयोग करें तथा स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर रुकेंगी जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस, 21 मई 2027 तक बढ़ी व्यवस्था 8 लाख रुपए डीएलसी मूल्य वाली जमीन का बाजार मूल्य 5.51 करोड़ रुपए पाया, कोर्ट ने राजस्व नुकसान और कालेधन के लेन-देन की आशंका जताई