सड़क पर बिखरे सिलेंडर तो मची अफरा-तफरी, बाइक ट्रक के नीचे दबी; खाली सिलेंडर होने से टला बड़ा खतरा उदयपुर। मीठा नीम-कुराबड़ रोड पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बाइक ट्रक के नीचे दब गई। गनीमत रही कि ट्रक में भारत गैस कंपनी के सभी सिलेंडर खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक साकरोदा से कुराबड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। टक्कर के बाद ट्रक में लदे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका हुई कि सिलेंडरों में गैस होने पर विस्फोट हो सकता है। सिलेंडर खाली होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में घायल राहगीर को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, ट्रक के नीचे दबी बाइक का चालक उस समय मौके पर मौजूद नहीं था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने डबोक थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री गुरुनानक जयंती उत्सव का शुभारंभ, चार पाठियों के समवेत पाठ से गूंजा सन्त निवास राजस्थान में बर्फीली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा शून्य पर