— SP को दी शिकायत में जेल में मारपीट, 2 लाख रुपये मांगने और दोबारा हमले की धमकी के आरोप; 5 दिन से भूख हड़ताल का दावा 24 News Update अजमेर, 18 सितंबर। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत धनसिंह की सुरक्षा को लेकर उसकी पत्नी भवनेश्वरी उर्फ रिंकू कंवर ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से शिकायत की है। शिकायत में उसने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति की जान को खतरा बताया है। पत्नी का दावा है कि धनसिंह पिछले 5 दिन से भूख हड़ताल पर है और उसकी उचित मेडिकल जांच भी नहीं कराई जा रही। शिकायत के मुताबिक धनसिंह करीब 10 महीने से हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। पत्नी ने आरोप लगाया कि 16 जून 2026 को जेल में बंद श्रवण और आनंद ने उसके पति के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की। उसका दावा है कि घटना जेल में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई थी। पत्नी के अनुसार घटना के बाद भी उसके पति को ही करीब एक महीने तक परिवार से मुलाकात नहीं करने दी गई। भवनेश्वरी ने शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाया है। उसके मुताबिक घटना के बाद एक कॉन्स्टेबल ने धनसिंह से संपर्क किया और कथित तौर पर कहा कि जेल अधिकारियों के कहने पर उसके साथ मारपीट करवाई गई है। पत्नी का आरोप है कि धनसिंह से 2 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर दोबारा इसी तरह हमला करवाने की धमकी दी गई।शिकायत के अनुसार धनसिंह ने रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद करीब एक महीने तक उसकी परिवार से मुलाकात नहीं हुई। पत्नी का आरोप है कि एक महीने बाद धनसिंह को फिर उन्हीं बंदियों श्रवण और आनंद के साथ बैरक में रखा गया। मुलाकात में भूख हड़ताल की जानकारी मिलने का दावापत्नी ने बताया कि 17 सितंबर को जेल में धनसिंह से मुलाकात के दौरान उसे पता चला कि वह पिछले 5 दिन से भूख हड़ताल पर है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूख हड़ताल के बावजूद उसकी मेडिकल जांच नहीं कराई जा रही और न ही उसे उचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भवनेश्वरी ने SP से पति की सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित करने के साथ जेल अधिकारियों और संबंधित बंदियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने कथित मारपीट और रुपये मांगने के आरोपों की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी शिकायत में की है। 40 से ज्यादा मुकदमे, 18 मामले विचाराधीनपुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक धनसिंह के खिलाफ अजमेर सहित राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हत्या, डकैती, लूट और अपहरण समेत 40 से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें 18 मामले फिलहाल विचाराधीन बताए जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 41.70 लाख की बैंक लूट में गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, तीन कैब ड्राइवर फरार, पहले गर्लफ्रेंड से करवाई एटीएम बूथ की रेकी 1,000 से ज्यादा CCTV ने खोला CA किडनैपिंग का राज, कर्ज और ऐश की चाहत में 4 दोस्तों ने रची थी साजिश; 3 गिरफ्तार