24 News Update जयपुर। जयपुर में बैंक कर्मचारियों से 41.70 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर वारदात से पहले एटीएम बूथ की रेकी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की 26.80 लाख रुपए की रकम बरामद की है। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश अभी फरार हैं।डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवती अंशु कुमारी जाटव (22) निवासी नदबई, भरतपुर है। वह रामनगरिया इलाके के किशनपुरा स्थित बजरंग दीप-प्रथम में किराए से रहकर डी-मार्ट में नौकरी करती है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अंशु की करीब 6-7 महीने पहले मासलपुर, करौली निवासी मस्तराम मीणा से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ने के बाद पिछले करीब डेढ़ महीने से साथ रह रहे थे।मामले में मस्तराम मीणा के अलावा उसके दो दोस्त पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी और सुमित जंगम फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों जयपुर में अपनी-अपनी कार ओला-उबर कंपनियों में टैक्सी के तौर पर चलाते थे। कर्ज और मौज-मस्ती के लिए रुपए चाहिए थेपुलिस सूत्रों के अनुसार, मस्तराम और उसके दोनों दोस्त कर्ज के चलते परेशान थे। उनके पास मौज-मस्ती के लिए भी रुपए नहीं थे। इसके बाद तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई। अक्षयपात्र चौराहा स्थित एटीएम बूथ में लगी कैश डिपॉजिट मशीन के बारे में आरोपियों ने बैंक में कार्यरत अपने एक परिचित से जानकारी जुटाई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े होने के कारण पिस्तौल का इंतजाम करने में सफल रहे। इसके बाद मस्तराम ने अपनी गर्लफ्रेंड अंशु को दो-तीन बार एटीएम बूथ की रेकी के लिए भेजा। गणेश चतुर्थी पर बैंक खुलते ही मिली सूचनागणेश चतुर्थी के दिन सुबह बैंक खुलने के बाद अंशु को एटीएम बूथ पर निगरानी के लिए भेजा गया था। वहां कैश डिपॉजिट मशीन से रुपए निकालकर बाहर निकल रहीं बैंक की दो महिला कर्मचारियों और एक पुरुष कर्मचारी को देखते ही अंशु ने मस्तराम को फोन कर इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही अंशु वहां से निकल गई और तीनों बदमाश मौके पर पहुंच गए। बैंक कर्मचारियों के पास 41.70 लाख रुपए से भरे बैग थे। आरोप है कि बाहर निकलते ही बदमाशों ने हथियार के दम पर कर्मचारियों से रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। लूट से पहले ही छिपा दी थीं अपनी कारेंपुलिस जांच में एक अहम बात सामने आई है कि बदमाशों ने वारदात से पहले ही अपनी टैक्सी कारों को जयपुर में अलग-अलग जगह छिपा दिया था। जांच के दौरान तीनों कारों का जीपीएस सिस्टम आउट मिला। CCTV फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला कि तीनों कारें जयपुर से बाहर नहीं गई हैं।वारदात में इस्तेमाल की गई अपाची बाइक भी पुलिस को अब तक नहीं मिली है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने लूट के लिए पहले बाइक चोरी की थी। 14.90 लाख लेकर टैक्सी से भागने की आशंकापुलिस के अनुसार, लूटी गई रकम में से 26.80 लाख रुपए अंशु के कब्जे से बरामद किए जा चुके हैं। वहीं करीब 14.90 लाख रुपए लेकर तीनों बदमाशों के टैक्सी कार हायर कर जयपुर से बाहर निकलने की आशंका है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation री-पोलिंग के बाद जयपुर नगर निगम में कांग्रेस की 57 सीटें