24 News Upate जयपुर। राजधानी में एक व्यक्ति के साथ शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा में हुई शादी के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता अपने पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गई। आरोप है कि जाते-जाते वह घर में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपए के गहने और नकदी भी साथ ले गई। मामले में शादी करवाने वाले कथित बिचौलियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करधनी थाना क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय पीड़ित ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में आगरा यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात विक्की पंडित, राकेश और एक महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाया और कुछ समय बाद एक युवती से मुलाकात करवाई। युवती पसंद आने पर विवाह की सहमति बन गई। पीड़ित का आरोप है कि शादी की व्यवस्था और अन्य खर्चों के नाम पर उससे करीब 1.50 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद 16 जनवरी को आगरा में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विवाह संपन्न कराया गया। शादी के लिए उसने करीब 3 लाख रुपए के गहने और दुल्हन के लिए मोबाइल फोन भी खरीदा था। विवाह के बाद नवदंपती जयपुर आ गए और कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। इसी बीच पत्नी ने मायके जाने की इच्छा जताई और आगरा चलने की बात कही। 29 जनवरी को दोनों ट्रेन से आगरा पहुंचे। शिकायत के अनुसार आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद पत्नी ने पति को पानी लेने भेजा। जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां से गायब थी। काफी तलाश और फोन पर संपर्क करने की कोशिश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मोबाइल भी बंद मिला। जयपुर लौटकर जब पीड़ित ने घर की अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए नकद गायब मिले। इसके बाद उसने विवाह कराने वाले लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल भी बंद मिले। पीड़ित को संदेह है कि पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई। उसने कोर्ट की शरण लेकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद करधनी थाना पुलिस ने कथित दुल्हन और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह का कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है, जो शादी का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहा हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झटका मुबारक : कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा, 6 महीने में दाम हो गए डबल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी हुए सम्मानित