24 News Update जयपुर, 2 जून। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मंगलवार को महाप्रबंधक अमिताभ की अध्यक्षता में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में रेल संरक्षा, कार्य निष्पादन, निर्माण परियोजनाओं, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेंसिंग, समपार फाटकों के बंदीकरण, यात्री सुविधाओं और आय वृद्धि सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक उत्तर पश्चिम रेलवे का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और सामंजस्य के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करना चाहिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रैक पेट्रोलिंग बढ़ाने, विद्युत एवं सिग्नल उपकरणों की विशेष निगरानी रखने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। महाप्रबंधक ने विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने तथा कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा जागरूकता अभियान चलाने को कहा।बैठक के दौरान रेल संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सतर्कतापूर्ण कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। अजमेर मंडल के एसएसई (सिग्नल) किशनगढ़ शेरा राम पडियार और वरिष्ठ तकनीशियन (सिग्नल) इंदर लाल तुनगरिया को लाड़पुरा स्टेशन पर संचार उपकरणों की चोरी की कोशिश को विफल करने तथा आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया। उनकी सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना टल गई। जोधपुर मंडल के लोको पायलट रामप्रकाश जाखड़ को जाजीवाल-बनाड़ खंड में रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को देखकर तत्काल ट्रेन रोकने, ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवरोध हटवाने के लिए सम्मानित किया गया। उनकी तत्परता से रेल संचालन सुरक्षित बना रहा। इसी प्रकार बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मालगाड़ी प्रबंधक संदीप सिंह शेखावत को सूरतगढ़ स्टेशन पर एक वैगन में तकनीकी खराबी का समय रहते पता लगाकर उसे ट्रेन से अलग करवाने और संभावित गंभीर दुर्घटना को टालने के लिए सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यालय स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शादी के 13 दिन बाद मायके जा रही पत्नी स्टेशन पर बोली, पानी लाओ, पति पानी लाया, पीछे उधर से पत्नी गायब, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़ी