रेल भूमि विकास प्राधिकरण के कार्यों के चलते रेलवे का फैसला, यात्रियों को अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन से मिलेगी सुविधा जयपुर। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के चलते जोधपुर-हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव 21 मई 2027 तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे ने पहले से लागू व्यवस्था को आगे जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनवरी से मई 2027 तक भी दोनों दिशाओं की ट्रेनें साबरमती स्टेशन पर ठहरेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से अहमदाबाद स्टेशन पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके चलते ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 20496 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस 22 नवंबर 2026 से 2 जनवरी 2027 तक अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर ठहरेंगी। वहीं, नई अवधि के तहत ट्रेन संख्या 14811 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस और 14812 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस 3 जनवरी 2027 से 21 मई 2027 तक साबरमती स्टेशन पर ठहरेंगी। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों का साबरमती स्टेशन पर ठहराव पहले 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित था, जिसे अब आगे बढ़ाया गया है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेब काटने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार देवउठनी एकादशी मेले पर रेलवे द्वारा रींगस रेलवे स्टेशन पर व्यापक प्रबंध, 13 स्पेशल ट्रेनों के 39 ट्रिप होगी संचालित, यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट व्यवस्था एवं सुरक्षा के किए गए विशेष इंतजाम