24 News Update जयपुर। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में आधी रात को तबादला सूची जारी करने का फितूर अब भी खत्म नहीं हुआ है। आखिर वो कौन अफसर होते होंगे, किन नेताओं जन प्रतिनिधियों से आदेश लेते होंगे कि तबादला आदेश के जोड़ जुगाड़ में आधी रात चली जाती है। वेसे तो सरकारी कार्मिक तय समय पर कई बार तो सीट पर नहीं मिलते, मिलते भी हैं तो काम अपनी फुर्सत से करते है, पुलिस भी तफसील से एफआईआर दर्ज करती है व जांच भी किसी प्रकार से होती है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। मगर यहां पर तो आधी रात तक सक्रियता दिखाई जा रही है। आधी रात को सूची जारी होती है और जारी होती है और वो भी केवल 17 आईपीएस की। तबादलों की यह सूची सूरज ढलने से पहले या धुंधलाई शाम तक भी जारी की जा सकती थी मगर मजाल कि अफसरों की कानों पर जूं भी रेंगे। उन्हें इसमें भी सरप्राइज एलिमेंट चाहिए, सो रात को 1 बजे सूची जारी की गई।बहरहाल, सिस्टम सुधरने वाला नहीं है। खबर ये है कि प्रदेश सरकार ने एक साथ 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। रात करीब एक बजे जारी हुई सूची में एडीजी से लेकर एसपी स्तर तक कई अहम पदों पर नए चेहरे तैनात किए गए हैं।सरकार ने फेरबदल में सबसे अहम जिम्मेदारी हरेंद्र कुमार महावर को सौंपी है। उन्हें कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं लंबे समय से सुर्खियों में रहे आईजी कालूराम रावत को सिविल राइट्स विभाग से हटाकर टेलीकम्यूनिकेशन विंग में भेज दिया गया है। कालूराम रावत का नाम पिछले कुछ समय से बिना सूचना लंबे अवकाश को लेकर चर्चा में रहा था।तबादला सूची में हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केबी वंदना को आईजी सीआईडी-सीबी की कमान दी गई है। वहीं भुवन भूषण यादव को एसओजी में डीआईजी बनाकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था के लिहाज से कई जिलों में भी बड़ा बदलाव किया है। चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर, दौसा और डीडवाना-कुचामन जिलों के एसपी बदले गए हैं। हालांकि नागौर जिले में फिलहाल एसपी की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही एक और तबादला सूची सामने आ सकती है।उदयपुर में एएसपी पद पर कार्यरत आशिमा बासवानी को भरतपुर भेजा गया है। वहीं राजेश मीणा को डीडवाना-कुचामन, रिचा तोमर को एसीबी और पीयूष दीक्षित को दौसा जिले की कमान सौंपी गई है।सरकार ने एडीजी हवा सिंह घुमरिया को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मुख्यालय के साथ-साथ एडीजी सिविल राइट्स का प्रभार भी सौंपा है।इधर, भरतपुर एसपी दिगंत आनंद को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं एसओजी में तैनात डीआईजी परिस देशमुख का भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चयन हो चुका है और उन्हें जल्द रिलीव किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में गहराने लगी पेट्रोल-डीजल संकट की आहट, कई जिलों में पंप ड्राई होने की नौबत भाजपा की मुखवास पॉलिटिक्स : पहले झालमुडी अब मेलोडी!!! भाजपा मुख्यालय पर मेलोडी ‘मदन—उत्सव’, राहुल गांधी का पुतला जलाया, बोले—ननिहाल देख मचल गए!!!