उदयपुर। पर्यटन और मार्बल कारोबार के लिए दुनिया में पहचान रखने वाला उदयपुर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की तैयारी में है। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में 14 दिसंबर को इंटरनेशनल एआई-एचआरओआई बिजनेस समिट आयोजित होगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञ कारोबार, उद्योग और रोजगार में एआई की भूमिका पर मंथन करेंगे। कुलपति प्रो. डॉ. मंजू मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिट की घोषणा की। बीसीआईआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि समिट की थीम ‘एआई बिजनेस पीपल परफॉर्मेंस’ रखी गई है। इसमें बताया जाएगा कि एआई के जरिए कारोबार की उत्पादकता और कर्मचारियों की कार्यक्षमता कैसे बढ़ाई जा सकती है। समिट में मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट-ट्रेडिंग, होटल-टूरिज्म, बैंकिंग, फाइनेंस, अकाउंटिंग, रिटेल, मार्केटिंग, विज्ञापन और एचआर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। ग्लोबल एमडी आरिफ शेख ने बताया कि इसमें व्यापारी, उद्योगपति, डॉक्टर, शिक्षक, एचआर मैनेजर, विद्यार्थी और रोजगार तलाश रहे युवा भी शामिल हो सकेंगे। इस अवसर पर कुलाधिपति बीएल गुर्जर, कुलपति प्रो. डॉ. मंजू मेहता, एफएमएस समन्वयक डॉ. हिना खान, मुकेश माधवानी, आरिफ शेख और मुख्य सलाहकार देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। आयोजकों का उद्देश्य उदयपुर को एआई और भविष्य के कारोबार से जुड़ी वैश्विक चर्चाओं का केंद्र बनाना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोटडा में किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरे किशनलाल पारगी का निधन ओस की बूंदों की तरह क्षणभंगुर है मनुष्य का जीवन, समय रहते जागकर करें सत्कर्म : आचार्य मुक्ति सागर सूरिश्व