24 News Update जयपुर। राजनीति भी अजीब होती है और सियासी तिकडम संकेतों व प्रतीकों पर खूब पसंद की जाती है। आज भाजपा मुख्यालय जयपुर में जैसा कि एक्सपेक्टेड था। खुद प्रदेशाध्यक्ष ने मेलोडी चाकलेट बांट कर पॉलिटिकल संदेश दिया। लगता है बंगाल चुनाव के बाद अब झालमुडी के दिन लद गए। मुखवास की यह पॉलिटिक्स आने वाले दिनों में क्या रंग लाएगी, यह देखने वाली बात होगी।आपको बता दें कि राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार को राजनीतिक तंज, विरोध प्रदर्शन और हंगामे का दौर देखने को मिला। एक तरफ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के बीच मेलोडी टॉफियां बांटकर राहुल गांधी पर निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को टॉफी बांटते हुए मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि इटली राहुल गांधी का ननिहाल है और मेलोडी टॉफी देखकर वे “मचल” गए। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का ध्यान देश के मुद्दों से ज्यादा टॉफी पर दिखाई देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस टॉफी ने राहुल गांधी को इतना आकर्षित किया, उसका स्वाद भी जानना चाहिए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी के उस बयान को लेकर भी हमला बोला, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की थी। राठौड़ ने कहा कि परिवार का कोई सदस्य यदि अपने ही मुखिया को अपमानित करे तो उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि प्रभावित हुई है।इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक रैली निकालते हुए पहुंचे। यहां राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनका पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चौमूं हाउस सर्किल से पहले बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन कई कार्यकर्ता पुलिस से बहस करते हुए बैरिकेड्स पार करने लगे। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। बाद में वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद कार्यकर्ता पीछे लौटे, लेकिन चौमूं हाउस सर्किल पर ही धरना और नारेबाजी जारी रखी। इस वजह से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।इसी बीच प्रदर्शन स्थल के पास बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी माहौल गरमा गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।दिलचस्प बात यह रही कि राहुल गांधी के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई प्रमुख नेता नजर नहीं आए। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं ज्योति मिर्धा और ज्योति खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रात को तबादले करने का फितूर नहीं हुआ खत्म, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एएसपी आशिमा को भेजा भरतपुर, बिना बताए छुट्टी पर चल रहे आईजी कालूराम रावत का भी तबादला!! साइबर पुलिस की नई एडवाइजरी: मोबाइल सुरक्षा का अचूक हथियार बना ‘संचार साथी’ पोर्टल; जानें कैसे बचाएगा आपको फर्जी कॉल और सिम फ्रॉड से