24 News Udpate जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 28 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले विद्यालय 22 जून से खुलने थे, लेकिन अब 29 जून से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले पिछले कई दिनों से शिक्षकों का आंदोलन चल रहा था। शनिवार को सरकार और शिक्षक संघ के बीच सहमति बनने के बाद अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया गया।समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक की ओर से हस्ताक्षर किए गए हैं। हालांकि शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।उल्लेखनीय है कि इस शैक्षणिक सत्र में पहली बार ग्रीष्मावकाश की अवधि कम कर दी गई थी और विद्यालय 22 जून से खोलने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके विरोध में शिक्षक पिछले करीब 15 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। ब्लॉक स्तर तक धरने और विरोध प्रदर्शन किए गए।शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मदन दिलावर के साथ हुई बैठक में आखिरकार सहमति बनी। इससे पहले शुक्रवार देर रात जयपुर में शिक्षा मंत्री के आवास पर शिक्षक संघ पदाधिकारियों के साथ लंबी चर्चा हुई थी। बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा, संघर्ष समिति के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य मौजूद रहे।सरकार ने शिक्षकों की एक अन्य प्रमुख मांग भी मान ली है। इस सत्र में पहली बार प्रधानाचार्य विशेषाधिकार अवकाश की संख्या दो से घटाकर एक कर दी गई थी, जिसका शिक्षक विरोध कर रहे थे। अब इसे फिर से बढ़ाकर दो कर दिया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में 33 परिवहन कंपनियों पर छापे, 85 करोड़ से अधिक कर चोरी उजागर, उदयपुर में भी कार्रवाई बिजली बचत से लेकर सोलर क्रांति तक: उत्तर पश्चिम रेलवे ने रचा नया रिकॉर्ड, 80% यात्री ट्रेनें अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर