24 News Upadte जयपुर। उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण, हरित तकनीक और रेल आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए अप्रैल 2026 में कई नए रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। रेलवे प्रशासन अब पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटाकर सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन आधारित संचालन को तेजी से बढ़ा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ने ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े स्तर पर काम किया है। भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अप्रैल 2026 तक कुल 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। इनमें 78 WAP-7 और 103 WAG-9HC इंजन शामिल हैं।
रेलवे के चारों मंडलों—जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर—में अब 226 जोड़ी यात्री ट्रेनें इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित हो रही हैं, जो कुल यात्री ट्रेनों का लगभग 80 प्रतिशत है। वहीं माल परिवहन में भी रेलवे ने बड़ी छलांग लगाई है और करीब 61 प्रतिशत माल ढुलाई अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के जरिए की जा रही है।
ऊर्जा संरक्षण के मोर्चे पर भी रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2026 के दौरान सौर संयंत्रों से लगभग 15.80 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। इसके साथ ही डीजल लोकोमोटिव को निष्क्रिय समय में बंद रखने की पहल से 509 किलोलीटर ईंधन की बचत हुई, जिससे रेलवे को करीब 4.72 करोड़ रुपए की सीधी बचत दर्ज हुई।
रेलवे प्रशासन सौर ऊर्जा परियोजनाओं को भी तेजी से विस्तार दे रहा है। जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर मंडलों में विभिन्न रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर काम जारी है। अप्रैल 2026 तक कुल 348 किलोवाट सौर क्षमता का कमीशनिंग कार्य पूरा किया जा चुका है।
रेलवे सुरक्षा और तकनीकी आधुनिकीकरण पर भी विशेष फोकस कर रहा है। KAVACH सुरक्षा प्रणाली, LED हेडलाइट, वाटरलेस यूरिनल, CAB AC और उन्नत ड्राइवर सीट जैसी आधुनिक सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से लोकोमोटिव में जोड़ी जा रही हैं। भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अब तक 15 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में KAVACH प्रणाली स्थापित की जा चुकी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे का कहना है कि आने वाले समय में भी पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए नई परियोजनाओं पर लगातार काम जारी रहेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading