24 News update चित्तौड़गढ़। हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस को लेकर नशे की हालत में मध्यप्रदेश के उज्जैन जा रहे ड्राइवर को चित्तौड़गढ़ पुलिस ने शनिवार को किसी फिल्मी सीन की तरह दबोच लिया। बस चालक रास्ते में कई जगह पुलिस की नाकेबंदी तोड़ता हुआ निकल गया, जिसके बाद चंदेरिया थाना पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों को आड़ा खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया। जैसे ही बस मौके पर पहुंची, चालक ने पुलिसकर्मियों से मासूमियत से पूछा—”आगे जाम क्यों लगा है?” इसी दौरान पुलिस ने उसे बस से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया और चोरी की बस जब्त कर ली।चंदेरिया थानाधिकारी मोतीराम सारण ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हरियाणा से चोरी हुई रोडवेज बस भीलवाड़ा की ओर से चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रही है। सूचना में यह भी बताया गया कि बस चालक नशे की हालत में है और रास्ते में पुलिस की हर नाकेबंदी तोड़कर आगे बढ़ रहा है।गंगरार थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद चंदेरिया पुलिस ने रोलाहेड़ा चौराहे पर विशेष रणनीति बनाई। हाईवे पर ट्रक खड़े कर बनाया जाम, ऐसे फंसी बसपुलिस ने हाईवे पर तीन-चार ट्रकों को आड़ा खड़ा कर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जब चोरी की बस वहां पहुंची तो चालक ने खुद पुलिस से पूछा कि सड़क पर जाम क्यों लगा है। बस के रुकते ही पुलिस ने मौके का फायदा उठाया और चालक को नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद बस को जब्त कर लिया गया। पूछताछ में चालक की पहचान अजय कुमार (47) पुत्र सतपाल, निवासी हरियाणा के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन में वाहन चलाने का काम करता है और किसी निजी काम से जयपुर गया था।जयपुर बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात नवीन नाम के एक व्यक्ति से हुई। नवीन ने उसे बस की चाबी और 500 रुपए देकर कहा कि बस को उज्जैन पहुंचाना है। अजय ने बिना कोई सवाल किए बस लेकर रवाना हो गया। रास्ते में सवारियां भी बैठाईं, डीजल भी भरवायापुलिस जांच में सामने आया कि अजय ने रास्ते में 10 से 12 सवारियां भी बस में बैठाईं। अजमेर जिले के बांदनवाड़ा क्षेत्र में उसने करीब एक हजार रुपए का डीजल भी भरवाया। पुलिस के अनुसार चालक नशे में होने के कारण लगातार पुलिस की नाकेबंदी तोड़ता हुआ आगे बढ़ता रहा।थानाधिकारी मोतीराम सारण ने बताया कि आरोपी का कहना है कि वह नवीन को पहले से नहीं जानता था और जयपुर बस स्टैंड पर पहली बार उसकी मुलाकात हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चोरी की बस जब्त कर ली है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ : दिव्यांग कोटे में भर्ती 5 शिक्षक सस्पेंड, 141 और शिक्षकों की होगी मेडिकल जांच अब आसान होगा चित्तौड़गढ़ का सफर: बाईपास प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहण प्रक्रिया तेज