24 प्रस्तुतियों ने बांधा समां, इशिका व्यास का बांसुरी वादन और अपूर्व दवे की तबला प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र उदयपुर। बांसुरी की मधुर धुन, तबले की थाप और गरबा की रंगत के बीच औदीच्य समाज की सांस्कृतिक प्रतिभाओं ने ऐसा समां बांधा कि महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। सहस्त्र औदीच्य समाज ट्रस्ट की युवा शाखा सहस्त्र औदीच्य युवा शक्ति की ओर से शनिवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या ‘औदीच्य सुरभि’ आयोजित की गई। इसमें करीब 300 समाजजनों ने भाग लिया। युवा शक्ति अध्यक्ष भुवन रावल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समाज अध्यक्ष इन्दिरा शर्मा और अन्य गणमान्यजनों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की। इसके बाद तीर्थ व्यास, तक्ष व्यास और काश्वी व्यास ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सांस्कृतिक संध्या में एक के बाद एक करीब 24 प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इशिका व्यास का बांसुरी वादन और अपूर्व दवे की तबला प्रस्तुति रही। वहीं फेयरी ग्रुप के नृत्य, साया वुमनिया ग्रुप के गरबा और साया किड्स की धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से प्रेरित प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। रिदित शर्मा, यज्ञदत्त व्यास, रितिशा त्रिवेदी, हेजल व्यास और लक्षिता व्यास ने भी अपनी प्रस्तुतियों से प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन सुगंधा मेहता ने रोचक अंदाज में किया। समाज अध्यक्ष इन्दिरा शर्मा ने युवा शक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में गौरव व्यास, सपना व्यास, दीपक मेहता, विश्व भूषण मेहता, जयदीप व्यास, मनीष मेहता, उदित व्यास, अदिति शर्मा, आयुष दीक्षित, गोविन्द व्यास, सुनय दीक्षित और नवीन रावल ने सहयोग किया। इस अवसर पर राहुल व्यास, दिलीप व्यास, दिनेश दामोदर दवे, योगेश जानी, जयप्रकाश शर्मा, लोकेश रावल, चंचला व्यास, सुधा व्यास सहित समाज गौरव शशि शंकर जानी, बसंत प्रकाश व्यास, विनोद बिहारी याग्निक और पूर्व अध्यक्ष लोकेश द्विवेदी सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पार्षद सिर्फ जनप्रतिनिधि नहीं, जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम : फतह सिंह राठौड़ भक्तिधाम में सजा छप्पन भोग, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु