जैसलमेर में सबसे अधिक 356 पशु प्रति 100 व्यक्ति, कोटा में आंकड़ा महज 32; विशेषज्ञ की सलाह- कम रखें, लेकिन स्वस्थ और अधिक उत्पादन वाले पशु पालें उदयपुर। राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की अहम भूमिका है। प्रदेश में प्रति 1000 व्यक्तियों पर अनुमानित 829 पशु हैं, जबकि उदयपुर जिले में यह आंकड़ा बढ़कर 940 तक पहुंच जाता है। दूसरी ओर जैसलमेर में मानव आबादी के मुकाबले पशुधन की संख्या सर्वाधिक और कोटा में सबसे कम है। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, नवानिया के जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेंद्र छंगाणी ने मानव-पशुधन अनुपात के इन आंकड़ों के आधार पर पशुपालन की बदलती स्थिति सामने रखी है। डॉ. छंगाणी के अनुसार राजस्थान में मानव और पशुधन का अनुपात 1:0.829 है। यानी हर एक व्यक्ति के अनुपात में औसतन 0.829 पशु हैं। मानव आबादी में लगातार वृद्धि और पशुगणना में पशुधन की संख्या घटने से यह अनुपात प्रभावित हो रहा है। चरागाह भूमि में कमी और तेजी से बढ़ता शहरीकरण भी इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने बताया कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में राजस्थान की हिस्सेदारी करीब 10.41 प्रतिशत है, जबकि देश की मानव आबादी में प्रदेश की हिस्सेदारी 5.66 प्रतिशत है। इसके बावजूद देश के कुल पशुधन का 10.60 प्रतिशत राजस्थान में है। प्रदेश की विषम जलवायु और सूखे की परिस्थितियों के कारण ग्रामीण परिवारों के लिए पशुपालन खेती की तरह ही आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बना हुआ है। जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमी राजस्थान के शुष्क और मरुस्थलीय जिलों में पशुओं की संख्या मानव आबादी से अधिक है। जैसलमेर में प्रति 100 व्यक्तियों पर 356 पशु हैं। वहीं शहरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में मानव आबादी का अनुपात अधिक है। कोटा में प्रति 100 व्यक्तियों पर महज 32 पशु हैं, जो प्रदेश में न्यूनतम है। उदयपुर में प्रति 1000 व्यक्तियों पर 940 पशु दर्ज किए गए हैं। डॉ. छंगाणी का कहना है कि पशुधन की संख्या बढ़ाने के बजाय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। कम उत्पादन देने वाले पशुओं की अधिक संख्या से चरागाहों पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है। इसलिए पशुपालकों को संख्या के बजाय उन्नत नस्ल, बेहतर स्वास्थ्य और अधिक उत्पादन क्षमता वाले पशुओं के पालन को प्राथमिकता देनी चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुराने सदाबहार गीतों से सजी ‘मेरे सुर मेरे गीत’ की महफिल, गायकों ने बांधा समां एमपीयूएटी में पीजी और पीएचडी की रिक्त सीटों पर प्रवेश का मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन