बेंगलुरु में 16 से 21 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स वर्ग में आईपीएस राजेंद्र सिंह सिसोदिया और वंदिता राणा की जोड़ी बनी उपविजेता कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, कैबिनेट मंत्री रिजवान और डीजीपी कर्नाटक ने प्रदान किए पदक जयपुर 22 नवम्बर। बेंगलुरु में 16 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) वर्ग में राजस्थान पुलिस के आईपीएस अधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया और वंदिता राणा की जोड़ी ने उपविजेता रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, टीम भावना और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री श्री जी. परमेश्वर, कैबिनेट मंत्री श्री रिजवान तथा पुलिस महानिदेशक, कर्नाटक द्वारा पदक प्रदान किए गए।डीजीपी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएंमहानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर आईपीएस राजेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं वंदिता राणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करना राजस्थान पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। दोनों अधिकारियों ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना से प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।डीजीपी श्री शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन करते रहेंगे।———– Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भक्तिधाम में सजा छप्पन भोग, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु