प्रताप गौरव केंद्र में अन्नकूट महोत्सव की धूम, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत सहित कई गणमान्यजन ने किए दर्शन उदयपुर। दीपोत्सव की धार्मिक परंपराओं के बीच रविवार को प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ परिसर स्थित भक्तिधाम में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के समक्ष विविध व्यंजनों और मिष्ठानों का भोग सजाया गया। आकर्षक अन्नकूट झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी पहुंचे। प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की मंगलध्वनि के बीच महाआरती हुई। आरती के दौरान भक्तिधाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। उदयपुर सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत सहित कई गणमान्यजन ने आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। इस अवसर पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के महामंत्री दीपक शुक्ल, कोषाध्यक्ष सीए डॉ. महावीर चपलोत, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष भार्गव, पूर्व कुलपति डॉ. कैलाश सोडाणी, हेमेंद्र श्रीमाली, डॉ. राहुल जैन, डॉ. सुहास मनोहर, रमन सूद, डॉ. विवेक भटनागर, नारायण गमेती, जयदीप आमेटा, धर्मपाल, पार्षद प्रदीप विजयवर्गीय, मनोज जोशी और प्रो. अनिल कोठारी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रताप गौरव केंद्र में दर्शन के लिए पहुंचे पर्यटकों ने भी अन्नकूट झांकी के दर्शन किए। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसुरी की मधुर तान और तबले की थाप पर सजी ‘औदीच्य सुरभि’ की शाम अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान पुलिस ने जीता रजत पदक; डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दी बधाई