24 News Update चित्तौड़गढ़। पीपलवास क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद सोमवार रात इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात दोनों कमरे में बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
घटना पीपलवास थाना क्षेत्र के बानसेन गांव की है। जानकारी के अनुसार रामलाल भील और उसकी पत्नी सीमा के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। परिवार और ग्रामीणों के अनुसार पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करती है और दिनभर फोन का अधिक इस्तेमाल करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी।
सोमवार रात मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद गुस्से में आकर दोनों ने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।
काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर दोनों अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से दोनों को तुरंत चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान सीमा को होश आ गया, जिसके बाद उसे महिला वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं रामलाल भील की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया था। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति में सुधार होने और खतरे से बाहर होने की जानकारी दी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading