24 News Update चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन बद्रीनाथ धाम से जुड़ा एक बड़ा फैसला सामने आया है। मेवाड़ धर्म प्रमुख रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने घोषणा की है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित स्वर्ण राष्ट्रहित में राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग देश और जनता के हित में किया जा सके।अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक परिस्थितियों के बीच यह निर्णय लिया गया है। मेवाड़ धर्म प्रमुख ने कहा कि जब देश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा हो, तब मंदिरों की संपत्ति भी राष्ट्रसेवा के लिए आगे आनी चाहिए।उन्होंने कहा, “देश पहले है, स्वर्ण बाद में। मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि देशवासियों की धरोहर हैं। संकट की घड़ी में यदि राष्ट्र को जरूरत पड़े तो धार्मिक संस्थाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”बताया गया कि श्री राजयोगी मेवाड़ मठ और स्वयंभू मां कामाख्या मंदिर बद्रीनाथ ध्यान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए स्वर्ण को राष्ट्रहित में समर्पित किया जाएगा।मेवाड़ धर्म प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का भी समर्थन किया, जिसमें देशवासियों से अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से बचने और आर्थिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया था।रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात केवल सरकारों की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की परीक्षा हैं। ऐसे समय में संत समाज, धार्मिक संस्थाएं और आम नागरिक सभी को राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने, फिजूलखर्ची से बचने और जरूरत पड़ने पर देश के लिए योगदान देने की अपील की। उनके इस निर्णय और संदेश को संत समाज तथा श्रद्धालुओं के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब मेवाड़ धर्म प्रमुख ने सामाजिक सरोकार से जुड़ा बड़ा कदम उठाया हो। इससे पहले कोरोना काल में भी उन्होंने मंदिर क्षेत्र के आसपास के कई गांवों में भोजन, राशन और दवाइयों की व्यवस्था कर जरूरतमंदों की मदद की थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनियमितता मिलने पर उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, सहकारी समिति को नोटिस मोबाइल ने घोला रिश्ते में जहर: पति-पत्नी ने खाया विषाक्त पदार्थ, कमरे में बेहोश मिले दोनों