24 News update जयपुर। सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 29 वर्षीय युवक के कटे हुए जननांग (प्राइवेट पार्ट) को दोबारा जोड़ दिया। करीब 40 दिनों तक चले इलाज के बाद युवक अब सामान्य रूप से पेशाब करने में सक्षम है और उसकी स्थिति पूरी तरह स्थिर बताई गई है।यह घटना 31 मई की है, जब युवक पर उसकी प्रेमिका ने कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने प्रेमिका को बिना बताए दूसरी जगह शादी कर ली थी, जिससे नाराज होकर उसने हमला किया।घटना के लगभग चार घंटे के भीतर युवक को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। मरीज की स्थिति को देखते हुए प्लास्टिक एवं रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग ने तत्काल इमरजेंसी ऑपरेशन का निर्णय लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जैन के मार्गदर्शन में डॉ. संगीता ठाकुरानी और उनकी टीम ने उसी रात कई घंटों तक चली जटिल सर्जरी कर कटे हुए अंग को दोबारा जोड़ दिया।डॉ. राकेश कुमार जैन ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कटे हुए मूत्रमार्ग (यूरिन पाइप) और क्षतिग्रस्त ऊतकों को अत्यंत सावधानी से चरणबद्ध तरीके से जोड़ा गया। सर्जरी के बाद मरीज की लगातार निगरानी की गई, जिससे अंग में दोबारा रक्त संचार और कार्यक्षमता लौट आई। लगभग 40 दिनों के उपचार के बाद मरीज अब सामान्य जीवन की ओर लौट चुका है।डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई अंग कट जाए और शुरुआती कुछ घंटों के भीतर उसे विशेषज्ञ डॉक्टरों वाले अस्पताल पहुंचा दिया जाए, तो कई मामलों में उस अंग को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा जा सकता है।डॉ. राकेश कुमार जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सौंदर्य बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसका उपयोग गंभीर दुर्घटनाओं में कटे अंगों को जोड़ने, जलने के मामलों, कैंसर के बाद शरीर के हिस्सों के पुनर्निर्माण और जन्मजात शारीरिक कमियों को ठीक करने में भी किया जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लापरवाह अफसरों पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, जेल अधिकारी सस्पेंड; दो आरपीएस समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई पूर्व डीजी (कारागार) अरुण दुगड़ का निधन, राजस्थान पुलिस ने खोया अनुभवी अधिकारी