24 News Udpate जयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक (कारागार) एवं 1969 बैच के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अरुण दुगड़ का 15 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से राजस्थान पुलिस, प्रशासनिक सेवा, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वे प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. सूरजमल दुगड़ के सुपुत्र थे।

अरुण दुगड़ अपनी सादगी, अनुशासित कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और निष्पक्ष नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर वर्तमान एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

35 वर्षों तक निभाईं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

अरुण दुगड़ ने राजस्थान पुलिस में लगभग 35 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उन्होंने 12 जनवरी 1971 को जयपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में सेवा शुरू की और अपने लंबे कार्यकाल में बांसवाड़ा, जालौर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर तथा अलवर सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा उन्होंने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) के प्राचार्य, सीआईडी (सीबी), विजिलेंस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी), पुलिस मुख्यालय, जयपुर रेंज, भरतपुर रेंज तथा सीआईडी (इंटेलिजेंस) सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दीं। वे अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध), अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस), अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसीबी) और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कारागार) जैसे अहम पदों पर कार्य करने के बाद सितंबर 2005 में महानिदेशक (कारागार) के पद से सेवानिवृत्त हुए।

शुक्रवार को होगी अंतिम यात्रा

परिजनों के अनुसार अरुण दुगड़ की अंतिम यात्रा शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे जवाहर नगर स्थित 3-डी-15, रतन दुगड़ मार्ग स्थित निवास से रवाना होगी। इसके बाद आदर्श नगर मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

18 जुलाई को उठावना

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उठावना शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक अणुविभा केंद्र, गौरव टावर के सामने, मालवीय नगर, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading