24 News Update जयपुर। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को मंजूरी दी है। महिला जेल की डिप्टी सुपरिटेंडेंट को निलंबित करने से लेकर दो आरपीएस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई, एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया, एक चिकित्सक की सेवा समाप्ति और अन्य अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।यह कार्रवाई मुख्यमंत्री द्वारा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के एक दिन बाद हुई है। शिकायतों और विभागीय जांच रिपोर्टों के आधार पर दोषी पाए गए अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं। महिला जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट निलंबितजयपुर महिला बंदी सुधार गृह की डिप्टी सुपरिटेंडेंट सरोज विश्नोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय भरतपुर निर्धारित किया गया है। उनके खिलाफ आरोप थे कि एक महिला बंदी को नियमों के विपरीत विशेष सुविधाएं दी जा रही थीं। शिकायतों के अनुसार उक्त बंदी जेल प्रशासन के कार्यों में हस्तक्षेप करती थी और कर्मचारियों की तरह कार्यालयी काम भी देखती थी। इसके अलावा बंदियों को कथित रूप से धन लेकर नियम विरुद्ध सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप भी सामने आए थे। मुख्यमंत्री ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम एसीपी देरावर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मंजूरी देते हुए उन्हें राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत 16 सीसी की चार्जशीट जारी करने की स्वीकृति दी है। जांच में सामने आया कि डीग जिले के कामां थाने में थाना प्रभारी रहते हुए हत्या के एक मामले में उन्होंने आठ आरोपियों में से केवल एक को दोषी मानते हुए अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया था। शिकायत की जांच में उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरपीएस लाभुराम विश्नोई पर भी गिरी गाजमुख्यमंत्री ने आरपीएस लाभुराम विश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए कार्रवाई को मंजूरी दी है। उन पर सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में बनास नदी में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप था। जांच में माना गया कि कार्रवाई के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय नहीं किया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी और पुलिस बल की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ी। एक आईएएस अधिकारी भी जांच के दायरे मेंमुख्यमंत्री ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी है। आरोप है कि अधिकारी ने सरकारी भूमि का नियमानुसार नीलामी करने के बजाय मनमाने तरीके से आवंटन किया। मामले में अखिल भारतीय सेवा नियमों के नियम-8 के तहत कार्रवाई होगी। हालांकि सरकार ने संबंधित अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। सरकार ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए एक मेडिकल ऑफिसर को सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी भी दी है। इसके अलावा रिश्वत के आरोपी एक डीएसपी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है। भीलवाड़ा के तत्कालीन सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी राकेश खोईवाल के खिलाफ भी सीसीए नियम-16 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दी गई है। सरकार ने दो अधिकारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने, एक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी की 20 प्रतिशत पेंशन स्थायी रूप से रोकने तथा सीसीए नियम-34 के तहत पुनर्विचार के पांच मामलों में अधिकारियों की याचिकाएं खारिज कर पूर्व कार्रवाई को बरकरार रखने का निर्णय भी लिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध खनन के खिलाफ बारां पुलिस का कड़ा प्रहार: हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र वैष्णव की काली कमाई से खड़ी की गई चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क जयपुर SMS अस्पताल में बड़ी सफलता: कटे हुए प्राइवेट पार्ट को डॉक्टरों ने दोबारा जोड़ा, 40 दिन बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ