– आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मास समापन पर प्रवचन, शरद ऋतु के प्राकृतिक सौंदर्य के माध्यम से समझाया जीवन का मर्म उदयपुर, 23 नवम्बर । वर्षा ऋतु की विदाई और शरद ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति में बिखरे अनुपम सौंदर्य को भगवान महावीर स्वामी ने जीवन के गूढ़ चिंतन से जोड़ते हुए अद्भुत संदेश दिया है। शरद ऋतु की अलसुबह घास, पत्तों, फूलों और पौधों पर दिखाई देने वाली ओस की बूंदें देखने में बेहद सुंदर और मनमोहक लगती हैं, लेकिन उनका सौंदर्य अधिक समय तक कायम नहीं रहता। सूर्य की किरणें पड़ते ही ये बूंदें विलीन हो जाती हैं। ठीक इसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी क्षणभंगुर है, जिसका कोई भरोसा नहीं है।यह विचार आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मास की पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित प्रवचन में माधव भाटिया एवं पूज्य आचार्य डॉ. श्री मुक्तिसागरसूरीश्वरजी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में सुख प्राप्त करने के लिए निरंतर दौड़-भाग और आपाधापी करता रहता है। धन कमाने, संपत्ति जोड़ने और भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए अनेक प्रयास करता है, लेकिन मृत्यु कभी भी आकर जीवन की यात्रा समाप्त कर सकती है। इसलिए आवश्यक है कि मनुष्य समय रहते जाग जाए और अपने जीवन को सार्थक बनाए।आचार्यश्री ने प्रेरणा देते हुए कहा कि सोने से पहले जागना सीखें, जागकर जीवन जिएं और जीवन जीते हुए दूसरों की भलाई के कार्य करते रहें। जीवन की वास्तविक सार्थकता धन-संपत्ति के संग्रह में नहीं, बल्कि सद्कर्म, परोपकार और धर्म आराधना में है।कार्तिक पूर्णिमा पर होंगे धार्मिक आयोजनमहासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चातुर्मास परिवर्तन का लाभ जैन श्वेतांबर महासभा के सचिव कुलदीप मेहता ने लिया है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः: 6.30 बजे शत्रुंजय गिरिराज के सम्मुख गिरिराज की भावयात्रा आयोजित होगी। इसके पश्चात प्रात: 8.30 बजे धूलकोट मंदिर की चैत्य परिपाटी के लिए प्रस्थान किया जाएगा। चैत्य परिपाटी के पश्चात पुन: आयड़ जैन मंदिर पहुंचकर धर्मसभा आयोजित होगी। इसमें कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रवचन होंगे। इसके बाद मेहता परिवार की ओर से मौनारथ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भूपाल सिंह परमार, भूपाल सिंह नाहर, कुलदीप नाहर, चंद्र सिंह, अशोक जैन, राजेंद्र जावरिया, प्रकाश नागोरी, हेमंत सिंघवी, राजेश जावरिया, दिनेश बापना, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, सतीश कच्छारा, दिनेश भंडारी, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झीलों की नगरी में अब एआई की दस्तक, 14 दिसंबर को जुटेंगे देश-विदेश के टेक्नोलॉजी और बिजनेस विशेषज्ञ गुरुनानक जयंती उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुरु शैलेश ब्रिजवानी ने दिया सेवा और सिमरन का संदेश