24 News update जयपुर। फिल्मी अंदाज में युवक के अपहरण और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को जबरन स्कॉर्पियो में डालकर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और चलती गाड़ी में बेरहमी से मारपीट की। पुलिस की गाड़ी पीछे लगने पर आरोपी युवक को स्कॉर्पियो समेत छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।डीसीपी (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियकांत मीणा उर्फ गोलू निवासी दौसा और जसमीत सिंह बग्गा निवासी सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। वहीं, मामले में शामिल दिलखुश मीणा और आशीष उर्फ बंटी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक 13 मई की शाम अपने दोस्त से मिलने मालवीय नगर जा रहा था। इसी दौरान प्रभुदयाल मार्ग पर पीछे से आई स्कॉर्पियो से उतरे चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया।चलती गाड़ी में बदमाशों ने युवक की आंखों पर पट्टी बांध दी और उससे एक करोड़ रुपए की मांग करने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि पैसे नहीं मिलने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। युवक से उसके मोबाइल में सुरक्षित संपर्कों के बारे में पूछताछ की गई और बार-बार रकम का इंतजाम करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर बेल्ट से पिटाई भी की गई।इसी दौरान पीछे पुलिस की गाड़ी दिखाई देने पर बदमाशों में हड़कंप मच गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी स्कॉर्पियो को एक गली में छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित युवक सुरक्षित पुलिस तक पहुंचा और सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीईटी-2026 में बड़ा बदलाव: अब होगी ऋणात्मक अंक प्रणाली, 3 साल तक मान्य रहेगा स्कोर यू-ट्यूब देखकर सीखा ATM तोड़ने का तरीका, दिल्ली से बाइक चोरी कर पहुंचे थे बदमाश