24 News Update जयपुर। जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में ATM लूट की कोशिश के मामले का पुलिस ने शनिवार दोपहर खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर ATM तोड़ने का तरीका सीखा और वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली से चोरी की बाइक लेकर जयपुर पहुंचे थे।डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय रज्जद निवासी गिरिडीह, झारखंड हाल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश तथा 30 वर्षीय उत्तम निवासी अंबेडकर नगर, नई दिल्ली शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग की गई चोरी की बाइक, हथौड़ा, छिन्नी, ग्लव्स, नकाब और अन्य सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने दिल्ली से बाइक चोरी की और जयपुर आकर ATM लूट की योजना बनाई।आरोपियों ने पहले शहर में विभिन्न स्थानों पर ATM की रेकी की। इसके बाद एक बड़ी हथौड़ी और छिन्नी खरीदकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था और हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे।SHO मुरलीपुरा वीरेन्द्र कुरील ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यू-ट्यूब से वीडियो डाउनलोड कर ATM तोड़ने के तरीके सीखे थे। उसी के आधार पर उन्होंने पूरी वारदात की योजना तैयार की।पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए पुलिस ने मुरलीपुरा के प्रेम नगर क्षेत्र से दोनों को धर-दबोचा। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में दिनदहाड़े अपहरण: चलती स्कॉर्पियो में युवक को पीटा, एक करोड़ की फिरौती मांगी ये तो होना ही था : निकाय-पंचायत चुनाव टालने के मामले में अवमानना याचिका पर सुनवाई स्थगित, अब 26 मई को होगी सुनवाई