24 News Update जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार परीक्षा के नियमों और प्रश्न-पत्र प्रणाली में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे अहम बदलाव ऋणात्मक अंक प्रणाली को लेकर होगा, जिसे पहली बार सीईटी में लागू किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि इससे परीक्षा का स्तर बेहतर होगा और योग्य अभ्यर्थियों का चयन अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा नवंबर 2026 में और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्रमशः जून और जुलाई 2026 से शुरू होगी। सीईटी-2026 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्य की 19 से 23 बड़ी भर्तियों के रास्ते खुलेंगे। इनमें पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, लिपिक श्रेणी, प्लाटून कमांडर, छात्रावास अधीक्षक, महिला पर्यवेक्षक और पुलिस कांस्टेबल जैसी प्रमुख भर्तियां शामिल हैं। इस बार अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत भी दी गई है। अब सीईटी प्रमाण पत्र की वैधता अवधि 1 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी गई है। इस फैसले से राज्य के 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। पहले सीईटी-2024 की वैधता फरवरी 2026 में समाप्त हो जाने के बाद लाखों युवाओं की पात्रता खत्म हो गई थी, जिससे नई परीक्षा को लेकर लगातार संशय बना हुआ था। बोर्ड के अनुसार पात्रता के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि इस बार परीक्षा का स्तर पहले की तुलना में अधिक कठिन रखा जाएगा। बोर्ड की कोशिश रहेगी कि केवल 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र घोषित हों। इसी उद्देश्य से ऋणात्मक अंक प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि केवल गंभीर और बेहतर तैयारी वाले उम्मीदवार ही आगे की भर्ती प्रक्रियाओं तक पहुंच सकें।राज्य में फिलहाल कई बड़ी भर्तियां सीईटी पात्रता के अभाव में अटकी हुई हैं। ऐसे में सीईटी-2026 के आयोजन के बाद भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदल रही गोटन रेलवे स्टेशन की तस्वीर जयपुर में दिनदहाड़े अपहरण: चलती स्कॉर्पियो में युवक को पीटा, एक करोड़ की फिरौती मांगी