24 News update जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बैठाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वनरक्षक भर्ती-2020 में फर्जीवाड़ा करने वाली एक महिला वनरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न केवल अपनी जगह दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवाई, बल्कि पहले से दर्ज आपराधिक मामले को छिपाकर पुलिस सत्यापन के आधार पर सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली।
एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रमिला (29) जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र की निवासी है और वर्तमान में सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र स्थित जीरावल नाका पर वनरक्षक के पद पर कार्यरत थी।
जांच में सामने आया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020, जो वर्ष 2022 में आयोजित हुई थी, में प्रमिला का परीक्षा केंद्र राजसमंद के कांकरोली में था। आरोप है कि उसने स्वयं परीक्षा देने के बजाय अपनी जगह एक डमी कैंडिडेट को बैठाकर परीक्षा दिलवाई। इसी आधार पर उसका चयन वनरक्षक पद पर हो गया।
एसओजी ने वर्ष 2025 में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि प्रमिला का नाम पहले भी रीट-2021 परीक्षा में डमी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा दिलाने के प्रयास में सामने आ चुका है। उस समय जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही मुख्य अभ्यर्थी और डमी कैंडिडेट दोनों को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे रीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा सफल नहीं हो सका।
इसके बावजूद आरोपी ने वनरक्षक पद पर नियुक्ति के समय अपने खिलाफ दर्ज इस आपराधिक मामले की जानकारी छिपा ली। आरोप है कि पुलिस सत्यापन के दौरान भी उसने तथ्य छिपाकर क्लीन रिपोर्ट हासिल की और सरकारी सेवा में शामिल हो गई।
एसओजी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही हुई या किसी स्तर पर मिलीभगत के चलते आरोपी को नियुक्ति मिल गई। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading