24 News Update अजमेर, 2 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। इच्छुक अभ्यर्थी आज रात तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में भी बदलाव करते हुए इसे अब 6 दिसंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है, जबकि मुख्य परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को प्रस्तावित है।आरएएस-2026 भर्ती के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 192 पद राज्य सेवाओं तथा 415 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 जून से जारी है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।राज्य सेवाओं में सबसे अधिक 57 पद राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS), 36 पद राजस्थान लेखा सेवा, 26 पद राजस्थान पुलिस सेवा, 12 पद राजस्थान उद्योग सेवा, 11 पद राजस्थान राज्य बीमा सेवा, 10 पद राजस्थान परिवहन सेवा तथा अन्य विभागों के विभिन्न पद शामिल हैं।वहीं अधीनस्थ सेवाओं में राजस्थान तहसीलदार सेवा के 148 पद (NSA व SA), राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा के 113 पद, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा के 35 पद, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के 22 पद, राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा के 20 पद, खाद्य एवं नागरिक रसद विभाग के 19 पद सहित विभिन्न विभागों के कुल 415 पदों पर भर्ती की जाएगी।भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार—के माध्यम से पूरी होगी। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) स्वरूप में आयोजित की जाएगी।आवेदन शुल्क सामान्य एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर ओबीसी/एमबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, एमबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है। आरपीएससी की अन्य भर्तियों में भी आवेदन जारीआरपीएससी की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीपी) के 371 पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित है, जबकि प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इस भर्ती में भी आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी तथा पात्र अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 3 पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। टॉक्सिकोलॉजी, फिजिक्स और बैलिस्टिक्स डिवीजन में एक-एक पद के लिए अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की परीक्षा 13 से 17 अक्टूबर 2026 के बीच कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CBRT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरिस्का में प्रकृति का अनोखा करिश्मा: पहली बार दिखे सफेद मोर और ‘गोल्डन सांभर’, बाघों की संख्या पहुंची 56