24 News Update श्रीनगर/देहरादून। बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदा किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।इस वर्ष 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक जारी रहेगी। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।प्रशासन ने पहले जत्थे में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया, जिन्होंने पूर्व पंजीकरण कराया था, आरएफआईडी कार्ड प्राप्त किया था और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की थी। अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।यात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। जगह-जगह वाहनों की जांच, पैदल गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। जम्मू में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) भी सक्रिय कर दिया गया है, जहां से पूरी यात्रा पर नजर रखी जा रही है।यात्रा शुरू होने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बेस कैंप का दौरा कर सुरक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, ठहरने और हेल्प डेस्क जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुरक्षित और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करने की अपील की।इधर, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। बद्रीनाथ धाम में अब तक 14.5 लाख से अधिक और केदारनाथ धाम में 13.75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जून के तीसरे सप्ताह से बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है और अब दर्शनार्थियों के मामले में बद्रीनाथ ने केदारनाथ को पीछे छोड़ दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राम मंदिर चंदा कांड: CCTV को चकमा, शौचालय में छिपती थी नकदी; 79.85 लाख कैश के साथ 8 आरोपी जेल